जापान की PM Sanae Takaichi दिल्ली पहुंचीं, PM मोदी के साथ करेंगी 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में चर्चा
Delhi: जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचीं। वह तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हैं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा
Delhi: जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचीं। वह तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हैं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अक्टूबर 2025 में जापान की पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
हवाई अड्डे पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस यात्रा को भारत और जापान की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया है। पीएम ताकाइची ने अपनी यात्रा से पहले कहा था कि दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत के साथ मिलकर काम करना अब और भी जरूरी हो गया है।
इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा, सप्लाई चेन, डिफेंस और समुद्री सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व भारत को जोड़ने के लिए एक ‘इंडस्ट्रियल वैल्यू चेन’ विकसित करने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
इस यात्रा के दौरान कई बड़े प्रोजेक्ट्स और निवेश पर मुहर लग सकती है। जापान की निजी कंपनियां अगले दस सालों में भारत में लगभग 10 ट्रिलियन येन का निवेश कर सकती हैं। इसके साथ ही ओडिशा में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट और बायोगैस सहयोग जैसी योजनाओं पर भी बात होगी। ऊर्जा सुरक्षा के लिए दोनों देश लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के स्टॉक को लेकर एक संयुक्त टास्क फोर्स बनाने पर भी विचार कर सकते हैं। पीएम ताकाइची शिखर सम्मेलन के अलावा भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी और भारतीय बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगी।