Delhi पहुंचेगी जापान की PM Sanae Takaichi, PM Modi के साथ करेंगी 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की बैठक

Delhi: जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi बुधवार को टोक्यो से भारत के लिए रवाना हो गईं। वह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक चलने वाले 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आ रही हैं। प्रधानमं

Delhi: जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi बुधवार को टोक्यो से भारत के लिए रवाना हो गईं। वह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक चलने वाले 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान की पीएम अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रही हैं, जिनके स्वागत की तैयारियां दिल्ली में पूरी कर ली गई हैं।

इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और क्लीन एनर्जी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। जापानी पीएम के साथ एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी भारत आ रहा है, जिससे आने वाले समय में भारतीय बाजार में जापान के बड़े निवेश की उम्मीद है। दोनों नेता सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और मेडिकल गुड्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात करेंगे।

इस बैठक में कुछ खास समझौतों पर भी ध्यान दिया जाएगा, जो आम लोगों और इंडस्ट्री को प्रभावित करेंगे:

प्रमुख क्षेत्र संभावित परिणाम/चर्चा
AI सहयोग मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और मोबिलिटी के लिए AI समाधान विकसित करना
आर्थिक सुरक्षा आर्थिक दबाव के खिलाफ एक साझा घोषणा पत्र जारी करना
ऊर्जा LNG के स्टॉकपाइलिंग और बायोगास पर सहयोग
सुरक्षा समुद्री सुरक्षा और डिफेंस टेक्नोलॉजी में साझेदारी
इंफ्रास्ट्रक्चर बंगाल की खाड़ी और नॉर्थ ईस्ट इंडिया को जोड़ने वाली इंडस्ट्रियल वैल्यू चेन
निवेश अगले एक दशक के लिए जापान के प्राइवेट सेक्टर से बड़ा निवेश

यह शिखर सम्मेलन 2006 में शुरू हुई वार्षिक बैठक का हिस्सा है, जिसमें दोनों देशों के नेता बारी-बारी से एक-दूसरे के देश का दौरा करते हैं। इससे पहले अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें शिखर सम्मेलन के लिए टोक्यो का दौरा किया था। इस बार की बैठक से उम्मीद है कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे।