Jamui में दो ताजिया जुलूसों के बीच हिंसक झड़प, ईंट-पत्थर चलने से आधा दर्जन लोग घायल
Jamui: शहर के पुरानी बाजार टाउन हॉल के पास दो ताजिया जुलूसों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी
Jamui: शहर के पुरानी बाजार टाउन हॉल के पास दो ताजिया जुलूसों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क से गुजरने वाले कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, गोगाकुरा (धोबियाकुरा) गांव का ताजिया जुलूस उलाई नदी पार कर टाउन हॉल होते हुए गांधी चौक पहुंचा था। वहां अखाड़ा प्रदर्शन के बाद जब लोग वापस लौट रहे थे, तब वे टाउन हॉल के पास रुककर अखाड़ा खेलने लगे। उसी समय पुरानी बाजार का ताजिया भी निकलने वाला था, जिससे दोनों पक्षों के लोग एक ही जगह जमा हो गए। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों तरफ से पथराव होने लगा।
यह पथराव करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जिसमें जुलूस देखने आई महिलाओं और ग्रामीणों को भी चोटें आईं। घायलों में पुरानी बाजार के असलम अंसारी, राजू अंसारी और नाजिस आलम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति का पैर टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम, एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष मिंटू सिंह, बीडीओ सुनील कुमार चांद और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. जनार्दन वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने धोबियाकुरा के जुलूस को नदी पार कराया और पुरानी बाजार के जुलूस को सुरक्षित आगे बढ़ाया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जो हिंसक हो गया था।