Delhi: Jamia Millia Islamia ने बंद किए 5 कोर्स, संस्कृत समेत 5 अन्य में होगा सीधा एडमिशन

Delhi: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने साल 2026-27 के सेशन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने आवेदकों की कमी के कारण अपने पांच एकेडमिक प्रोग्राम्स को बंद कर दिया है। वहीं, कम आवेदन वाले पांच अन्य कोर्स में अब

Delhi: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने साल 2026-27 के सेशन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने आवेदकों की कमी के कारण अपने पांच एकेडमिक प्रोग्राम्स को बंद कर दिया है। वहीं, कम आवेदन वाले पांच अन्य कोर्स में अब बिना एंट्रेंस एग्जाम के सीधा एडमिशन दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ऑफिस द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, जिन कोर्स में तय सीटों के मुकाबले आधे से भी कम आवेदन आए, उन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है। इन बंद हुए कोर्स की एप्लीकेशन फीस सीधे आवेदकों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएगी।

जामिया की चीफ PRO साइमा सईद ने बताया कि बंद किए गए सभी कोर्स सेल्फ-फाइनेंस्ड थे और छात्रों ने इनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। उदाहरण के लिए, लेदर गुड्स और फुटवियर टेक्नोलॉजी डिप्लोमा को रोजगार के कम अवसरों की वजह से बंद किया गया, जबकि इंग्लिश ट्रांसलेशन प्रोफिशिएंसी पीजी डिप्लोमा पर टेक्नोलॉजी के बढ़ते असर का असर पड़ा।

दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी ने संस्कृत भाषा के महत्व को देखते हुए BA (Hons) और MA संस्कृत कोर्स को जारी रखने का फैसला किया है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन सालों में इन कोर्स में छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

बंद हुए कोर्स (कुल 145 सीटें) सीटें सीधा एडमिशन वाले कोर्स (कुल 125 सीटें) सीटें
Master of Hotel Management 30 BA (Hons) Sanskrit 30
PG Diploma in Translation Proficiency in English 35 MA Sanskrit 30
PG Diploma in Disaster Management 40 MA Persian 30
Diploma in Leather Goods & Footwear Technology 30 Diploma in Portuguese (Part-time) 15
MFA in Art Management 10 MSc Biophysics II Semester 20