Delhi के Jamia Millia Islamia ने बंद किए 5 कोर्स, संस्कृत समेत 5 अन्य में अब बिना एंट्रेंस होगी डायरेक्ट एडमिशन

Delhi: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने कुछ कोर्सेज में बड़े बदलाव किए हैं। यूनिवर्सिटी ने कम आवेदन मिलने की वजह से पांच कोर्स पूरी तरह बंद कर दिए हैं, जबकि पांच अन्य कोर्स में अब एंट्रे

Delhi: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने कुछ कोर्सेज में बड़े बदलाव किए हैं। यूनिवर्सिटी ने कम आवेदन मिलने की वजह से पांच कोर्स पूरी तरह बंद कर दिए हैं, जबकि पांच अन्य कोर्स में अब एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत नहीं होगी। इन कोर्सेज में अब सीधे एडमिशन लिया जाएगा ताकि छात्रों की संख्या बढ़ सके।

यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक, जिन कोर्सेज में कुल सीटों के मुकाबले 50 प्रतिशत से भी कम आवेदन आए, उन्हें बंद करने का फैसला लिया गया। ये सभी बंद किए गए कोर्स सेल्फ-फाइनेंस्ड थे, यानी इन्हें चलाने के लिए सरकारी फंड नहीं मिलता था और ये छात्रों की फीस पर निर्भर थे। इन पांचों कोर्सेज में कुल 145 सीटें थीं। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने इन बंद हुए कोर्सेज के लिए आवेदन किया था, उनकी पूरी फीस उनके बैंक खातों में वापस कर दी जाएगी।

जामिया की चीफ PRO साइमा सईद ने बताया कि लेदर गुड्स और फुटवियर टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स इस उम्मीद में शुरू किए गए थे कि छात्र इसमें रुचि लेंगे, लेकिन रोजगार के कम मौकों की वजह से आवेदन कम आए। वहीं, संस्कृत के कोर्स (BA और MA) में कम आवेदन के बावजूद इन्हें जारी रखने का फैसला किया गया है। यूनिवर्सिटी का मानना है कि संस्कृत एक प्राचीन भाषा है और आने वाले समय में इसमें छात्रों की संख्या बढ़ सकती है।

अब इन कोर्स में एडमिशन की स्थिति इस प्रकार है:

बंद किए गए कोर्स (कुल 145 सीटें) डायरेक्ट एडमिशन वाले कोर्स (कुल 125 सीटें)
Master of Hotel Management (30 सीटें) BA (Hons) Sanskrit (30 सीटें)
PG Diploma in Translation Proficiency in English (35 सीटें) MA Sanskrit (30 सीटें)
PG Diploma in Disaster Management (40 सीटें) MA Persian (30 सीटें)
Diploma in Leather Goods & Footwear Technology (30 सीटें) Diploma in Portuguese – part-time (15 सीटें)
MFA in Art Management (10 सीटें) MSc Biophysics II Semester (20 सीटें)

डायरेक्ट एडमिशन वाले पांचों कोर्स में अब एंट्रेंस टेस्ट नहीं होगा और कक्षा 12वीं के नंबरों के आधार पर सीधा दाखिला दिया जाएगा। यह पूरी जानकारी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के ऑफिस द्वारा जारी एडमिशन नोटिस के जरिए दी गई है।