Delhi के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मौका, JAC Delhi राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 जून तक करें आवेदन

Delhi: दिल्ली के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। JAC Delhi 2026 के दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र पहले राउंड में मौका चूक गए थे या अपनी प

Delhi: दिल्ली के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। JAC Delhi 2026 के दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र पहले राउंड में मौका चूक गए थे या अपनी पसंद बदलना चाहते हैं, वे 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Joint Admission Committee (JAC) ने साफ किया है कि इस विंडो के बाद पूरे एडमिशन साइकिल में अब और रजिस्ट्रेशन नहीं लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपने JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए 1500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।

इस प्रक्रिया के जरिए छात्र DTU, NSUT, IGDTUW, IIIT-D और DSEU जैसे बड़े संस्थानों में सीट पा सकते हैं। सीट का आवंटन JEE Main की रैंक, चुनी गई पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली के छात्रों के लिए यहां बड़ी राहत है क्योंकि 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली रीजन के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 प्रतिशत सीटें बाहर के छात्रों के लिए खुली हैं।

महत्वपूर्ण तारीख विवरण
26 से 28 जून 2026 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन और चॉइस एडिटिंग
29 जून 2026 नए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
1 जुलाई 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा
2 से 3 जुलाई 2026 फिजिकल रिपोर्टिंग और फीस जमा करना
3 जुलाई 2026 ऑनलाइन सीट फ्रीजिंग की आखिरी तारीख

एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी है। OBC-NCL और EWS कैटेगरी के जिन छात्रों ने दिल्ली रीजन का आरक्षण मांगा है, उनके सर्टिफिकेट 31 मार्च 2026 या उसके बाद के जारी होने चाहिए। राउंड 1 की फिजिकल रिपोर्टिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 जून को पूरी हो चुकी है।