Lebanon में युद्ध विराम के बावजूद इजरायल के हमलों में 5 की मौत, कई इलाके तबाह

World : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम (Ceasefire) की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद दक्षिण लेबनान में फिर से धमाके हुए। शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमलों और ड्रोन अटैक में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई। यह हमला उस स

World : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम (Ceasefire) की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद दक्षिण लेबनान में फिर से धमाके हुए। शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमलों और ड्रोन अटैक में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई। यह हमला उस समय हुआ जब शुक्रवार को अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच शांति समझौता हुआ था।

लेबनानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इजरायल ने दक्षिण लेबनान के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान नबातिएह (Nabatieh) इलाके में हुआ, जहां कई रिहायशी मकान और इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं। सुबह होने से पहले ही इजरायली सेना ने नबातिएह और उसके आसपास के इलाकों में भारी गोलाबारी की थी।

मौतों का विवरण देते हुए बताया गया कि अरब सलीम में एक हवाई हमले में 3 लोग मारे गए, जबकि देइर ज़हरानी में एक और व्यक्ति की मौत हुई। दवेइर इलाके में एक ड्रोन ने मोटरसाइकिल पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा, लेबनानी सेना ने भी पुष्टि की है कि कफर रुम्मन-नबातिएह रोड पर हुए हमले में उनका एक जवान शहीद हो गया। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 20 से 27 के बीच बताई जा रही है।

इस हिंसा के पीछे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इजरायली सैन्य अधिकारी का कहना है कि हिजबुल्लाह ने रात भर में इजरायली बलों पर 50 से ज्यादा प्रोजेक्टाइल दागे, जिसके जवाब में ये हमले किए गए। दूसरी तरफ, हिजबुल्लाह ने इजरायल पर युद्ध विराम के सैकड़ों उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी है कि इन हमलों का जवाब दिया जाएगा और अमेरिका से मांग की है कि वह इजरायल पर समझौते का पालन करने के लिए दबाव बनाए।