West Bank में तनाव बढ़ा, इजरायली सेना ने दर्जनों फिलिस्तीनियों को किया गिरफ्तार

World : वेस्ट बैंक में तनाव काफी बढ़ गया है। इजरायली सेना ने रात भर छापेमारी कर कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां नाब्लस इलाके में हुई हैं। यह पूरा मामला 24 जुलाई को हुए एक हिंसक टकराव के बाद

World : वेस्ट बैंक में तनाव काफी बढ़ गया है। इजरायली सेना ने रात भर छापेमारी कर कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां नाब्लस इलाके में हुई हैं। यह पूरा मामला 24 जुलाई को हुए एक हिंसक टकराव के बाद शुरू हुआ, जिसमें चार फिलिस्तीनी और दो इजरायली मारे गए थे।

इजरायली सेना ने पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए हैं। 25 जुलाई को 70 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया, जबकि 27 जुलाई को 33 और 28 जुलाई को करीब 14 से 22 लोगों की गिरफ्तारी की खबरें आईं। इन छापों के दौरान नाब्लस स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी सेना घुसी, जहां मरीजों और स्टाफ के साथ बदसलूकी की गई और एक घायल व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इजरायली बस्तियों द्वारा मस्जिदों में आग लगाने और लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं की निंदा की है। UN ने मांग की है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से कार्रवाई हो। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नई बस्तियां बसाने और वहां सैन्य ऑपरेशन बढ़ाने की योजना बनाई है।

मानवाधिकार संगठन Human Rights Watch के मुताबिक, 19 जुलाई से अब तक वेस्ट बैंक में 10 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि ये गिरफ्तारियां आम लोगों को डराने और सजा देने का एक तरीका है।