Mumbai के CSMT स्टेशन पर Israeli डिप्लोमैट ने बांटे तिरंगे, भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खास पहल
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर एक बेहद खास नजारा देखने को मिला। यहां इजरायल की डिप्टी कॉन्सुल जनरल Avishag Hefer ने लोगों को भारतीय तिरंगा बांटा। यह पूरी पहल भारत के 80वें स्वत
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर एक बेहद खास नजारा देखने को मिला। यहां इजरायल की डिप्टी कॉन्सुल जनरल Avishag Hefer ने लोगों को भारतीय तिरंगा बांटा। यह पूरी पहल भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत की गई थी।
इस दौरान स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आम लोगों ने बड़ी खुशी के साथ तिरंगे स्वीकार किए। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि लोग मुस्कुराते हुए झंडे ले रहे थे और एक छोटे बच्चे ने झंडा मिलने के बाद तिरंगे को सैल्यूट भी किया। इजरायल कॉन्सुल जनरल ने इस इवेंट का वीडियो अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया था।
यह कदम भारत और इजरायल के बीच की गहरी दोस्ती को दिखाने के लिए उठाया गया था। इजरायली दूतावास की ओर से भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। लोगों ने इंटरनेट पर इस पहल की काफी तारीफ की और इसे दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की एक अच्छी मिसाल बताया।