Gaza में मस्जिद पर इजरायली हवाई हमला, कई लोग घायल और सैकड़ों बेघर
World : गाजा शहर के बीचों-बीच स्थित अल-मुत्तकिन मस्जिद पर मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। इस हमले में मस्जिद पूरी तरह तबाह हो गई और उसका मीनार भी गिर गया। यह हमला उस समय हुआ जब अक्टूबर 2025 में
World : गाजा शहर के बीचों-बीच स्थित अल-मुत्तकिन मस्जिद पर मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। इस हमले में मस्जिद पूरी तरह तबाह हो गई और उसका मीनार भी गिर गया। यह हमला उस समय हुआ जब अक्टूबर 2025 में लागू हुए युद्धविराम समझौते के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है।
यह मस्जिद YMCA और यारमूक स्टेडियम के पास स्थित थी। हमले का असर सिर्फ मस्जिद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वहां शरण लिए हुए सैकड़ों विस्थापित फिलिस्तीनियों के टेंट भी नष्ट हो गए। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग अब बेघर हो गए हैं। आसपास के घरों और नागरिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जुलाई को हुए इन हमलों में कम से कम एक फिलिस्तीनी की मौत हुई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
गाजा के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले वहां 1,275 मस्जिदें थीं, जिनमें से 1,050 पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं और 191 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। फिलिस्तीनी अधिकारियों का दावा है कि 8 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए सैन्य अभियान में अब तक 73,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 1,74,000 से ज्यादा घायल हुए हैं। इलाके के लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बुनियादी ढांचे को खत्म कर दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। UN के अनुसार, अक्टूबर 2025 के युद्धविराम और अप्रैल 2026 के बीच 629 लोगों की जान गई, जिनमें 269 महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वहीं, 27 जुलाई 2026 को इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने अमेरिका की मदद से तय किए गए युद्धविराम के तहत एक अंतरराष्ट्रीय स्टेबलाइजेशन फोर्स को गाजा में प्रवेश देने की मंजूरी दी थी, लेकिन उसके ठीक अगले दिन यह हमला हो गया।