Mumbai में इजरायल की डिप्लोमैट ने बांटे तिरंगे, CSMT स्टेशन पर लोगों ने जताया उत्साह

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर एक खास नजारा देखने को मिला। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल की डिप्टी कॉन्सल जनरल अविशाग हेफर ने लोगों के बीच भारतीय तिरंगे बांटे। यह पूरा कार

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर एक खास नजारा देखने को मिला। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल की डिप्टी कॉन्सल जनरल अविशाग हेफर ने लोगों के बीच भारतीय तिरंगे बांटे। यह पूरा कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किया गया।

अविशाग हेफर ने बताया कि भारत में उनका यह दूसरा स्वतंत्रता दिवस है और वह मुंबई की एनर्जी के साथ घुलमिलकर इस दिन को मनाने में बहुत खुश हैं। इस पहल के जरिए भारत और इजरायल के बीच की गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान को दिखाने की कोशिश की गई। इजरायल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस इवेंट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इसे आजादी, दोस्ती और भारत की शानदार भावना का जश्न बताया गया है।

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। इस साल यह अभियान ‘विकसित भारत@2047’ के लिए युवा शक्ति और ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। भारत के विदेशी मिशन दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों और भारत के दोस्तों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के नियमों के अनुसार, आम नागरिक और निजी संस्थान गरिमा बनाए रखते हुए तिरंगा फहरा सकते हैं। नियमों के मुताबिक तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी फटे या गंदे झंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर कोई दूसरा झंडा नहीं लगाया जा सकता।