ICC T20I Rankings: Ishan Kishan बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा के हाथ से गया ताज

World: भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan अब T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे टॉप बल्लेबाज बन गए हैं। ICC ने 1 जुलाई 2026 को नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया

World: भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan अब T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे टॉप बल्लेबाज बन गए हैं। ICC ने 1 जुलाई 2026 को नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

Ishan Kishan की यह कामयाबी उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें Player of the Match का अवॉर्ड भी मिला था। अब उनके पास 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 869 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ सात पॉइंट्स का अंतर है।

अभिषेक शर्मा पिछले करीब 11 महीनों से इस रैंकिंग में टॉप पर चल रहे थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मैच में वह शून्य पर आउट हो गए, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और उनका नंबर-1 का सफर खत्म हो गया।

Ishan Kishan अब उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने T20I में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है। उनसे पहले Virat Kohli, Suryakumar Yadav और Abhishek Sharma यह मुकाम पा चुके हैं।

अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो Tilak Varma छठे स्थान पर हैं और Suryakumar Yadav एक पायदान नीचे गिरकर आठवें नंबर पर आ गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में Travis Head नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं, जबकि Jasprit Bumrah टेस्ट गेंदबाजी में अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखे हुए हैं। T20I गेंदबाजी में Rashid Khan पहले स्थान पर हैं, जबकि Varun Chakravarthy तीसरे और Jasprit Bumrah छठे स्थान पर रहे हैं।