Lucknow से MP की सैर, IRCTC लाया 2 ज्योतिर्लिंगों वाला हवाई पैकेज, जानें कीमत और पूरी डिटेल

Lucknow: अगर आप मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों को देखने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IRCTC ने लखनऊ के लोगों की मांग को देखते हुए एक नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के जरिए यात

Lucknow: अगर आप मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों को देखने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IRCTC ने लखनऊ के लोगों की मांग को देखते हुए एक नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के जरिए यात्री दो ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर की सैर कर सकेंगे।

यह यात्रा 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। कुल 5 दिनों की इस यात्रा में यात्री लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन के जरिए इंदौर जाएंगे। यात्रा के दौरान रुकने के लिए तीन सितारा होटलों का इंतजाम किया गया है और पैकेज में नाश्ता और रात का खाना शामिल रहेगा।

यात्रा के दौरान इन जगहों पर जाएंगे यात्री

इस टूर पैकेज में मध्य प्रदेश के कई मशहूर पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। इसके अलावा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर का अहिल्याबाई किला और नर्मदा घाट, मांडू का जहाज महल और इंदौर का पितृ पर्वत भी देखा जाएगा।

पैकेज की कीमत और बुकिंग की जानकारी

इस टूर की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर IRCTC की वेबसाइट से की जा सकती है। अलग-अलग यात्रियों के लिए इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

यात्री श्रेणी कीमत (रुपये में)
डबल ऑक्यूपेंसी (प्रति व्यक्ति) 36,500
सिंगल ऑक्यूपेंसी 46,900
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (प्रति व्यक्ति) 34,400
बच्चे (5-11 वर्ष, बेड सहित) 30,200
बच्चे (2-4 वर्ष, बिना बेड) 19,200

IRCTC ने साफ किया है कि उड़ान का समय एयरलाइन के हिसाब से बदल सकता है। साथ ही, अगर हवाई किराए या अन्य खर्चों में कोई बढ़ोतरी होती है, तो यात्रियों को वह अतिरिक्त राशि यात्रा शुरू होने से पहले देनी होगी।