Lucknow से कर्नाटक की सैर कराएगा IRCTC, हम्पी-बादामी पैकेज लॉन्च, शुरू हुई बुकिंग
Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए घूमने का एक शानदार मौका आया है। IRCTC ने मानसून स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्री कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकेंगे। इस ‘हम्पी-बादामी हेरिटेज ओडिसी’ टूर
Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए घूमने का एक शानदार मौका आया है। IRCTC ने मानसून स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्री कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकेंगे। इस ‘हम्पी-बादामी हेरिटेज ओडिसी’ टूर की बुकिंग शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है।
IRCTC के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने इस पैकेज की पूरी जानकारी दी है। यह यात्रा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक चलेगी। लखनऊ से जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट की सुविधा होगी। इस पैकेज में आने-जाने का हवाई किराया, ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात का खाना शामिल है।
इस टूर के दौरान यात्री कर्नाटक के कई मशहूर पर्यटन स्थलों को देखेंगे, जिनमें अंजनाद्रि हिल, विट्ठल मंदिर कॉम्प्लेक्स, विरुपक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, सिसिवेकलु गणेश, बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किला शामिल हैं।
| ऑक्यूपेंसी (कमरा साझा करना) | कीमत (प्रति व्यक्ति) |
|---|---|
| सिंगल ऑक्यूपेंसी | ₹53,100 |
| डबल ऑक्यूपेंसी | ₹43,100 |
| ट्रिपल ऑक्यूपेंसी | ₹40,600 |
जो लोग इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे पर्यटन भवन स्थित IRCTC ऑफिस जा सकते हैं। इसके अलावा बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर या मोबाइल नंबर 9236391909/911 पर कॉल करके भी की जा सकती है।