Iran और US के बीच तनाव बढ़ा, Strait of Hormuz बंद होने की चेतावनी से बढ़ सकते हैं तेल के दाम

World: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अपना तेल नहीं बेच पाएगा, तो क्षेत्र का कोई और देश भी तेल नहीं बेच पाएगा। इस

World: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अपना तेल नहीं बेच पाएगा, तो क्षेत्र का कोई और देश भी तेल नहीं बेच पाएगा। इस तनाव का सीधा असर दुनिया भर में तेल की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे भारत जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा होने का डर है।

ईरान के संसद स्पीकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस युद्ध का समीकरण साफ है, या तो सब कुछ या कुछ भी नहीं। उन्होंने साफ किया कि Strait of Hormuz की सुरक्षा तभी संभव है जब वहां से अमेरिकी सेना हट जाए। गालीबाफ के मुताबिक, यह समुद्री रास्ता अब युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटेगा।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी चेतावनी दी है कि ईरान की रक्षा नीति ‘जैसे को तैसा’ वाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी हमले का जवाब बहुत ताकतवर और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने कमर्शियल जहाजों पर हमला जारी रखा, तो वह तेहरान के पास स्थित ईरान के पावर प्लांट या पुलों को बम से उड़ा देंगे।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के मिलिट्री लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे पर लगातार 12वीं रात हमले किए हैं। हालांकि CENTCOM का कहना है कि समुद्री रास्ता खुला है, लेकिन शिपिंग सेक्टर से जुड़े लोगों का दावा है कि वहां से फिलहाल कुछ भी नहीं जा रहा है और रास्ता लगभग बंद है।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऐलान किया है कि अब बिना ईरान की सहमति के कोई भी टैंकर Strait of Hormuz में प्रवेश नहीं करेगा और न ही बाहर जाएगा। इस पूरे विवाद की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।