Middle East में तनाव बढ़ा, ईरान ने दागे मिसाइल और ड्रोन; Jordan, Kuwait और Bahrain में अलर्ट

World : मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों और उसके सहयोगी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर लगात

World : मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों और उसके सहयोगी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर लगातार सात दिनों तक हवाई हमले किए हैं। इस पूरे विवाद के कारण खाड़ी देशों में डर का माहौल है और कई देशों ने अपने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।

शनिवार सुबह Jordan की सेना ने बताया कि उन्होंने ईरान की 10 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं Kuwait में हालात थोड़े गंभीर रहे, जहाँ ईरान के ड्रोन हमले में वहां की सेना के कुछ जवान घायल हो गए और बिजली केंद्रों को भी नुकसान पहुँचा है। Kuwait की सेना ने इसे ईरान की तरफ से की गई धोखेबाजी और हमला करार दिया है।

Bahrain और Qatar में भी हालात तनावपूर्ण रहे। Bahrain में इमरजेंसी सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की सलाह दी गई। ईरान ने दावा किया कि उसने Bahrain में मौजूद अमेरिकी एयरबेस ‘शेख ईसा’ को निशाना बनाया है। Qatar में भी हवाई हमलों को रोकने की कोशिश की गई, जिसमें मलबे की वजह से एक बच्चा घायल हो गया। सऊदी अरब में भी एक अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की खबरें आई हैं।

अमेरिका की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के निगरानी केंद्रों, हथियारों के गोदामों और समुद्री ठिकानों पर जोरदार हमले किए हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान ने समुद्र में व्यापारिक जहाजों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ये कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे, तो वे बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं।