Iran में सुप्रीम लीडर खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू, लाखों की भीड़ और भारत का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा

World : ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

World : ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दुनिया भर की नजरें ईरान पर टिकी हैं।

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को 86 वर्ष की आयु में हुई थी। वह अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी बेटी बशरा खामेनेई और पोती जाहरा मोहम्मदी गोलपेगानी भी शामिल थीं, जान गंवा बैठे। उनकी पत्नी मंसूरा खोजस्तेह बागेरजादेह की मौत 2 मार्च 2026 को हुई थी।

अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई 2026 से तेहरान में शुरू हुईं। उनका पार्थिव शरीर तेहरान के बाद ईरान के अन्य शहरों और पड़ोसी देश इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा। 9 जुलाई 2026 को उनके गृहनगर मशहद में इमाम रजा दरगाह पर उन्हें दफनाया जाएगा। इसके बाद देश में 40 दिनों तक शोक मनाया जाएगा।

इस मौके पर भारत की ओर से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र बरगिटा ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और रूस, चीन, सऊदी अरब व अफगानिस्तान के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ईरान सरकार ने इस दौरान तेहरान की सड़कों और हवाई क्षेत्र को बंद रखने का फैसला किया है। शहर में खामेनेई की बड़ी मूर्तियां और बैनर लगाए गए हैं। वहीं, नए सुप्रीम लीडर के रूप में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नियुक्त किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह हमले में घायल होने के कारण अभी छिपकर रह रहे हैं।

तेहरान की सड़कों पर उमड़ी भीड़ में लोग पारंपरिक तरीके से सीना पीटकर शोक मना रहे हैं और बदले की मांग कर रहे हैं। इस पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में एक अस्थायी युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है।