Iran में सुप्रीम लीडर अली खमनेई का निधन, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा लाखों लोगों का सैलाब
World: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खमनेई के निधन के बाद तेहरान में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। राजधानी की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक चौकों पर शोक मनाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इस मौके पर शहर
World: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खमनेई के निधन के बाद तेहरान में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। राजधानी की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक चौकों पर शोक मनाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इस मौके पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ईरानी सरकार ने पुष्टि की कि अली खमनेई की मौत 28 फरवरी या 1 मार्च 2026 को हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत अमेरिका और इजरायल के एक साझा हमले के बाद हुई। सरकार ने उनके सम्मान में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों की राष्ट्रव्यापी छुट्टी का ऐलान किया था।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 9 अप्रैल 2026 को सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जो उनके हमले के सटीक समय को दर्शाता है। तेहरान के Enqelab Square पर लोग उनकी तस्वीरें लेकर शोक मनाते दिखे। उन्हें मशहद के Imam Reza श्राइन में दफन किए जाने की उम्मीद है।
नेतृत्व के बदलाव को लेकर सरकार ने एक अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन किया, जिसमें अलीरेजा अराफी, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और मुख्य न्यायाधीश घोलम-होसैन मोहसेनी-एजेई शामिल हैं। हालांकि, IRGC ने जल्द से जल्द एक स्थायी नेता नियुक्त करने पर जोर दिया। इसी बीच 8 मार्च 2026 को असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने अली खमनेई के बेटे मुजतबा खमनेई को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया।