Iran में सेना के लिए भारी भीड़, 2.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दिया वॉलिंटियर बनने का नाम

World : ईरान में अपनी सेना को मजबूत करने के लिए चलाए गए भर्ती अभियान में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग सामने आए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पहले 10 लाख सैनिकों की मांग की थी, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक क

World : ईरान में अपनी सेना को मजबूत करने के लिए चलाए गए भर्ती अभियान में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग सामने आए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पहले 10 लाख सैनिकों की मांग की थी, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक करोड़ों लोगों ने देश की रक्षा के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

यह पूरा मामला मार्च 2026 में शुरू हुआ जब ईरान ने ‘डिफेंडर्स ऑफ द होमलैंड फॉर ईरान’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया। शुरुआत में 27 मार्च को इस पहल की शुरुआत हुई और देखते ही देखते वॉलिंटियर्स की संख्या बढ़ती गई। 2 अप्रैल तक संसद स्पीकर मोहम्मद बागर गालिबफ ने बताया कि करीब 70 लाख लोग आगे आए थे, जिसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति मासौद पेज़ेशकियन ने इस संख्या को 1.4 करोड़ बताया।

ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था IRIB ने 16 अप्रैल 2026 तक की रिपोर्ट में दावा किया कि ‘सैक्रिफाइस योर लाइफ’ अभियान के तहत 2.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सैन्य सेवा के लिए पंजीकरण कराया है। इस अभियान में 12 साल से ऊपर के नागरिकों को शामिल होने की अपील की गई थी। IRGC के तेहरान डिप्टी कमांडर रहीम नादली ने कहा कि इसका मकसद अलग-अलग हुनर रखने वाले नागरिकों को देश की रक्षा में लगाना है। यह रजिस्ट्रेशन स्थानीय बसीज (Basij) केंद्रों के जरिए किया गया।

तारीख दावा की गई संख्या घोषणा करने वाला व्यक्ति/संस्था
2 अप्रैल 2026 70 लाख मोहम्मद बागर गालिबफ (संसद स्पीकर)
7 अप्रैल 2026 1.4 करोड़ मासौद पेज़ेशकियन (राष्ट्रपति)
16 अप्रैल 2026 2.6 करोड़ से ज्यादा IRIB (सरकारी प्रसारक)

इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान और अन्य शहरों में बच्चों को भी सेना और सुरक्षा बलों के साथ जोड़ने के लिए कैंप लगाए गए। जनरल हुसैन यकता ने सरकारी टीवी पर अपील की थी कि माता-पिता अपने बच्चों को चेकपोस्ट पर तैनात करने के लिए भेजें। वहीं, मानवाधिकार समूहों ने 12 साल के बच्चों को सेना में शामिल करने और उन्हें हथियार देने को युद्ध अपराध बताया है। 22 अप्रैल को IRGC ने अपनी 48वीं वर्षगांठ पर कहा कि उनकी सेना और बसीज फोर्स विरोधियों के लिए बड़े सरप्राइज देने को तैयार है।