Iran ने Jordan में US बेस पर दागी मिसाइलें, अमेरिका ने दावा किया सब इंटरसेप्ट किया
World : ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के एक सैन्य बेस और सेंट्रल कमांड सेंटर को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने अपन
World : ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के एक सैन्य बेस और सेंट्रल कमांड सेंटर को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं, तो यह प्रतिरोध जारी रहेगा।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 28 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:45 बजे इस हमले की पुष्टि की। अमेरिका ने बताया कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर एक ‘सरप्राइज अटैक’ करने की कोशिश की थी। हालांकि, CENTCOM के मुताबिक सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया और इस हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमन सफादी ने पहले ही साफ किया था कि अमेरिकी सेना वहां आतंकवाद से लड़ने के लिए एक रक्षा सहयोग समझौते के तहत मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह कोई स्थायी अमेरिकी सैन्य बेस नहीं है और जॉर्डन की संप्रभुता का पूरा सम्मान किया जा रहा है। जॉर्डन ने ईरान के इन हमलों की कड़ी निंदा की है।
ईरान की IRGC ने इस हमले को एक जवाबी कार्रवाई बताया है। ईरान से जुड़े मीडिया संस्थानों ने अमेरिका के इस दावे को चुनौती दी है कि सभी मिसाइलें रोक ली गईं और संकेत दिया है कि कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचीं। अमेरिका ने कहा है कि उसकी सेना पूरी तरह सतर्क है और हाई अलर्ट पर है।