Iran में IRGC के 2 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, आतंकी हमले का शक
World : ईरान के केरमानशाह प्रांत में सोमवार शाम को एक बड़ा हमला हुआ है। यहाँ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के दो सदस्यों की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज
World : ईरान के केरमानशाह प्रांत में सोमवार शाम को एक बड़ा हमला हुआ है। यहाँ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के दो सदस्यों की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना पावेह काउंटी में हुई, जो इराकी सीमा के करीब का इलाका है। हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। ईरान की सरकारी एजेंसियों और केरमानशाह प्रांत में IRGC के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस ने इसे एक कायरतापूर्ण और विश्वासघाती आतंकी हमला बताया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और सुरक्षा बल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ‘Xore Heva’ (सन ऑफ होप) नाम के एक छोटे सशस्त्र समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस समूह का कहना है कि यह हमला 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद हुए देशव्यापी प्रदर्शनों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का बदला है।