Hormuz जलडमरूमध्य में ईरान ने रोके 3 तेल टैंकर, अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा
World : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तीन तेल टैंकरों को रोककर उन्हें जब्त कर लिया। ईरान का दावा है कि इन जहाजों ने उनकी चेतावनियों को नजरअंदा
World : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तीन तेल टैंकरों को रोककर उन्हें जब्त कर लिया। ईरान का दावा है कि इन जहाजों ने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया और एक असुरक्षित और अवैध रास्ते से सफर कर रहे थे।
ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी तस्नीम ने IRGC के बयान को जारी करते हुए बताया कि इन जहाजों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। ईरान ने आरोप लगाया है कि ये जहाज अमेरिका के आदेश पर काम कर रहे थे। IRGC ने साफ कहा है कि जो भी जहाज अमेरिका के बहकावे में आकर ईरान की सहमति के बिना यहां से गुजरने की कोशिश करेंगे, उनके साथ भी ऐसा ही सलूक किया जाएगा।
इस पूरे मामले में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पहले ही कहा था कि उनके हमले ईरान की उस क्षमता को कम करने के लिए हैं, जिससे वह नागरिक जहाजों को खतरा पहुंचाता है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने जलडमरूमध्य में किसी भी जहाज को निशाना बनाया, तो अमेरिका उसके जवाब में हर बार ईरान के एक पुल या पावर प्लांट को तबाह कर देगा।