Middle East में तनाव बढ़ा, ईरान ने बहरीन और कुवैत पर किए मिसाइल हमले, UAE ने जताया कड़ा विरोध
World: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इस घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान की इस कार्र
World: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इस घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे दूसरे देशों की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
यह पूरा मामला 8 और 9 जुलाई 2026 का है। UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने साफ कहा कि ईरान के ये हमले क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। UAE ने बहरीन और कुवैत के साथ अपनी एकजुटता जताई है और उनकी सुरक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों का समर्थन किया है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। IRGC का दावा है कि उन्होंने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने इसे अमेरिका द्वारा किए गए हमलों का जवाब बताया है। ईरान के संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने चेतावनी दी कि अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि उसकी दादागिरी अब मुफ्त में नहीं होगी।
दूसरी तरफ, बहरीन और कुवैत की सेनाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन हमलों को नाकाम कर दिया। बहरीन डिफेंस फोर्स (BDF) ने बताया कि उन्होंने कई ईरानी हवाई हमलों को बीच में ही नष्ट कर दिया, जिसके कारण वहां एयर-रेड सायरन बजाए गए थे। वहीं कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उनकी एयर डिफेंस सिस्टम ने 3 बैलिस्टिक मिसाइल, 1 क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोन को रोका। इस दौरान मलबे गिरने से कुवैत में कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसकी हालत अब स्थिर है।
इन हमलों से पहले अमेरिका ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। अमेरिका का कहना था कि ये हमले ईरान की उस क्षमता को कम करने के लिए थे जिससे वह व्यावसायिक जहाजों को नुकसान पहुंचाता है। इन अमेरिकी हमलों में ईरान के कम से कम 14 लोग मारे गए और कई घायल हुए। इस खींचतान के बीच सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन जैसे देशों ने भी ईरान की निंदा की है और मामले को बातचीत से सुलझाने की अपील की है। जॉर्डन ने भी ईरान से आई 8 मिसाइलों को मार गिराया था।