Fake Medicine Case: CBI की गिरफ्त में IPS Deepak Gahlawat, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर दी कस्टडी

Delhi: नकली दवा बनाने वाले गिरोह से जुड़े रिश्वत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी Deepak Gahlawat (DIG) को गिरफ्तार किया है। बुधवार को Rouse Avenue कोर्ट ने उन्हें एक

Delhi: नकली दवा बनाने वाले गिरोह से जुड़े रिश्वत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी Deepak Gahlawat (DIG) को गिरफ्तार किया है। बुधवार को Rouse Avenue कोर्ट ने उन्हें एक दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें कल दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह पूरा मामला 3 करोड़ रुपये की रिश्वत से जुड़ा है। सीबीआई का आरोप है कि Deepak Gahlawat ने पुडुचेरी के एक बिजनेसमैन N Raja से यह रकम मांगी थी। N Raja नकली दवा बनाने के मामले में मुख्य आरोपी है और वह चाहता था कि सीबीआई की जांच में उसे फायदा मिले। आरोप है कि DIG ने दावा किया था कि उसकी सीबीआई अधिकारियों पर पकड़ है और वह जांच को प्रभावित करवा सकता है।

जांच के दौरान पता चला कि रिश्वत की रकम में से 1 करोड़ रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। इसमें से 50 लाख रुपये एक बिचौलिए को दिए गए और 25 लाख रुपये इंस्पेक्टर Pradeep Singh के ऑफिस से बरामद हुए। सीबीआई ने इस मामले में पहले ही इंस्पेक्टर Pradeep Singh और बिचौलियों Rajkumar और Prabhat को गिरफ्तार कर लिया था।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई के जांच अधिकारी को फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि एजेंसी ने अब तक उन सीबीआई अधिकारियों के नाम नहीं पूछे, जिन्हें प्रभावित करने की बात Deepak Gahlawat कह रहा था। सीबीआई ने अधिकारी की 5 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल एक दिन की मंजूरी दी है। अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल डिवाइस और कई जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।