Bihar कैडर के IPS अमित कुमार संभालेंगे PM मोदी की सुरक्षा, SPG में बने OSD
Bihar: बिहार कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति
Bihar: बिहार कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 30 जून 2026 को लिया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
IPS अमित कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं और उनके पास पुलिसिंग और सुरक्षा का 30 साल से ज्यादा का लंबा अनुभव है। फिलहाल वह CRPF में स्पेशल डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं। नियम के मुताबिक, वह जिस दिन कार्यभार संभालेंगे, उसी दिन से यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार भविष्य में SPG के डायरेक्टर बनेंगे। वर्तमान में आलोक शर्मा SPG के डायरेक्टर हैं, जिनका कार्यकाल 24 जून 2026 को नौ महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। आलोक शर्मा 31 मार्च 2027 तक अपने पद पर रहेंगे, जिसके बाद अमित कुमार डायरेक्टर का पद संभालेंगे। इस नियुक्ति को आसान बनाने के लिए SPG में एक खाली पद को अस्थायी रूप से लेवल-16 तक अपग्रेड किया गया है।