IPL में बड़ा उलटफेर, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी की चर्चा, LSG ला सकता है Kuldeep Yadav को
IPL : क्रिकेट के गलियारों से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमें ऋषभ पंत की अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने कप्तान Rishabh Pant को रिलीज कर सकता है। इस पूरे सौदे
IPL : क्रिकेट के गलियारों से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमें ऋषभ पंत की अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने कप्तान Rishabh Pant को रिलीज कर सकता है। इस पूरे सौदे में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि LSG अब स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हो सकती है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो Rishabh Pant एक बार फिर से DC की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी अब लखनऊ की टीम को मजबूती देगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली है क्योंकि पंत ने हाल ही में LSG के साथ जुड़ाव बनाया था।