IPL 2026: SRH ने मुंबई के सामने किया बड़ा रन चेज, MI को 6 विकेट से हराया

Maharashtra: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में Sunrisers Hyderabad (SRH) ने Mumbai Indians (MI) को करारी शिकस्त दी है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

Maharashtra: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में Sunrisers Hyderabad (SRH) ने Mumbai Indians (MI) को करारी शिकस्त दी है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन SRH के बल्लेबाजों ने इसे 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ SRH ने लगातार पांचवां मैच जीता है और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से Ryan Rickelton ने शानदार बल्लेबाजी की और 55 गेंदों में 123 रन बनाए, जो MI के लिए IPL का सबसे तेज शतक है। उनके अलावा Will Jacks ने 22 गेंदों में 46 और Hardik Pandya ने 15 गेंदों में 31 रन जोड़े। हालांकि, मुंबई के मुख्य गेंदबाज Jasprit Bumrah इस मैच में महंगे साबित हुए और बिना कोई विकेट लिए 54 रन लुटाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की शुरुआत जोरदार रही। Travis Head ने 30 गेंदों में 76 रन बनाए, हालांकि वह दो बार जीवनदान पाए जो मुंबई के लिए महंगा साबित हुआ। Abhishek Sharma ने 24 गेंदों में 45 रन जोड़े। मैच को खत्म करने का काम Heinrich Klaasen और Salil Arora ने किया। Klaasen ने नाबाद 65 रन बनाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं Salil Arora ने सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन बनाकर मैच खत्म किया।

मुंबई के कप्तान Hardik Pandya ने मैच के बाद कहा कि SRH ने अच्छे शॉट लगाए और उनकी टीम ने कुछ ढीली गेंदें फेंकी। उन्होंने यह भी माना कि अब T20 क्रिकेट बदल गया है और 200 रनों का पीछा करना आम बात हो गई है। वहीं SRH के स्पिन कोच Muthiah Muralidaran ने कहा कि आज के दौर में क्रिकेट मनोरंजन का बड़ा बिजनेस बन गया है, इसलिए बल्लेबाज ज्यादा चौके-छक्के मार रहे हैं।