Indonesia में समुद्री जहाज में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत और 41 अब भी लापता

World : इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां समुद्र के बीच एक पैसेंजर जहाज में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 225 यात्रियों

World : इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां समुद्र के बीच एक पैसेंजर जहाज में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 225 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

यह हादसा रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुआ। जिस जहाज में आग लगी उसका नाम Mutiara Sentosa 2 था और इसे PT Atosim Lampung Pelayaran कंपनी चला रही थी। यह जहाज पूर्वी जावा के Surabaya से दक्षिण सुलावेसी के Makassar जा रहा था, तभी मदुरा द्वीप के पास इसमें आग लग गई। जहाज पर कुल 271 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 39 क्रू मेंबर शामिल थे।

हादसे के समय स्थिति इतनी खराब थी कि कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिन्हें पास के जहाजों ने बचाया। बचाव कार्य में Cargo vessel Meratus Project 3 और इंडोनेशियाई नौसेना के एक युद्धपोत ने मदद की। हालांकि, कुछ अन्य जहाज ज्वलनशील पदार्थों के खतरे के कारण जहाज के करीब नहीं जा सके।

इंडोनेशिया की नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी (Basarnas) और सुराबाया रेस्क्यू एजेंसी इस ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं। परिवहन मंत्रालय के अधिकारी Muhammad Masyhud ने बताया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और बचाव कार्य लगातार जारी है। जहाज के कप्तान ने कंपनी को आग की सूचना दी थी, लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क टूट गया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों को डर है कि लापता लोगों की संख्या अधिक होने के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।