Finance : भारत के बड़े शहरों में अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल सकता है। IndiGo की निवेश शाखा IndiGo Ventures ने बेंगलुरु की कंपनी Sarla Aviation में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश का मकसद शहरों में एयर टैक्सी
Finance : भारत के बड़े शहरों में अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल सकता है। IndiGo की निवेश शाखा IndiGo Ventures ने बेंगलुरु की कंपनी Sarla Aviation में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश का मकसद शहरों में एयर टैक्सी सेवा शुरू करना है, जिससे लोगों का सफर आसान और तेज हो जाएगा।
क्या है Sarla Aviation की एयर टैक्सी योजना
Sarla Aviation एक इलेक्ट्रिक विमान विकसित कर रही है जिसका नाम ‘शunya’ रखा गया है। यह विमान वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) तकनीक पर काम करता है, यानी इसे रनवे की जरूरत नहीं होगी और यह हेलीपैड से उड़ान भर सकेगा। यह विमान एक पायलट और छह यात्रियों को ले जा सकता है और इसकी पेलोड क्षमता 680 किलोग्राम है। कंपनी का लक्ष्य 2028 तक बेंगलुरु में इस सेवा को शुरू करना है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कैसे होगा फायदा
इस सेवा का सबसे बड़ा असर दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में दिखेगा। वर्तमान में पीक ऑवर्स के दौरान गुरुग्राम से नोएडा जाने में करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। लेकिन इन इलेक्ट्रिक विमानों के आने के बाद यही दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यह सेवा 0 से 300 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी।
निवेश और IndiGo के शेयरों का हाल
Sarla Aviation में IndiGo के अलावा Accel, बिन्नी बंसल, निखिल कामथ और श्रीहर्ष मेजेटी जैसे बड़े निवेशकों ने भी पैसा लगाया है। वहीं शेयर बाजार के जानकारों ने IndiGo (InterGlobe Aviation) के लिए अलग-अलग टारगेट प्राइस दिए हैं:
| विश्लेषक (Analyst) |
रेटिंग |
टारगेट प्राइस (Target Price) |
| Morgan Stanley |
Overweight |
₹6,498 |
| Goldman Sachs |
Buy |
₹5,200 |
| Jefferies |
Buy |
₹6,140 |
वॉल स्ट्रीट के विशेषज्ञों के अनुसार, IndiGo के लिए औसत एक साल का लक्ष्य ₹5,589.6 है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और इंजन दोष जैसे जोखिम भी बने हुए हैं।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.