Lucknow में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर में खराब मौसम के कारण डायवर्ट हुआ विमान
UP/Lucknow: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट शनिवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से विमान को सुरक्षित उतारना मुमक
UP/Lucknow: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट शनिवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से विमान को सुरक्षित उतारना मुमकिन नहीं था. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया.
विमान में कुल 289 यात्री और 7 क्रू सदस्य सवार थे. लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और सभी यात्री सही-सलामत हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो. एविएशन विशेषज्ञों ने बताया कि खराब मौसम के दौरान वैकल्पिक एयरपोर्ट का चुनाव करना एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है.
एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया कि उनके लिए यात्रियों की जान सबसे कीमती है, इसलिए ही यह कदम उठाया गया. रायपुर में मौसम ठीक होने के बाद यह फ्लाइट लखनऊ से दोबारा रवाना होकर रायपुर के लिए निकल गई. इस पूरी घटना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है.