Dubai से Mumbai जा रहे IndiGo विमान की Rajkot एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो एरिया में दिखा धुआं
Gujarat/Rajkot : दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाली जगह) में धुआं दिखने के बाद पायलट ने सुरक
Gujarat/Rajkot : दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाली जगह) में धुआं दिखने के बाद पायलट ने सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया। इस घटना के दौरान विमान में कुल 194 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 27 जुलाई 2026 को फ्लाइट संख्या 6E 1452 हवा में थी जब कार्गो एरिया में धुएं का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया, जिसके बाद राजकोट एयरपोर्ट पर दोपहर 2:45 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ और सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।
राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा और पुलिस इंस्पेक्टर केपी तारेतिया ने पुष्टि की है कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। पुलिस के अनुसार, पायलट को धुएं का शक था इसलिए सावधानी के तौर पर लैंडिंग कराई गई, विमान में कोई आग नहीं लगी थी।
फिलहाल IndiGo की तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है ताकि धुएं की सही वजह का पता लगाया जा सके। फंसे हुए यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए एयरलाइन द्वारा दूसरा विमान भेजने की व्यवस्था की जा रही है।