Lucknow में लैंड हुई रायपुर जाने वाली फ्लाइट, खराब मौसम के कारण बदला गया रास्ता

Lucknow: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। शनिवार को रायपुर में मौसम बहुत खराब था, जिसे देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सु

Lucknow: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। शनिवार को रायपुर में मौसम बहुत खराब था, जिसे देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुरक्षा के लिहाज से विमान को डायवर्ट करने का फैसला लिया।

इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-6312 ने दिल्ली से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरी थी, जबकि इसका तय समय 2:25 बजे था। यह विमान शाम 5:51 बजे तक रायपुर पहुंचने वाला था। जब फ्लाइट रायपुर के हवाई क्षेत्र में पहुंची, तो वहां मौसम काफी खराब था। पायलट ने कुछ देर तक विमान को हवा में घुमाया ताकि मौसम ठीक हो सके, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।

आखिरकार शाम 5:57 बजे इस फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान में कुल 289 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों ने डायवर्ट होकर आए यात्रियों के लिए जरूरी इंतजाम किए।

एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम में विमान को दूसरे एयरपोर्ट पर उतारना एक स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर है ताकि यात्रियों की जान को कोई खतरा न हो। रायपुर में मौसम सामान्य होने के बाद, यह फ्लाइट शाम 6:45 बजे लखनऊ से दोबारा रायपुर के लिए रवाना हुई।