Bihar और UP के श्रद्धालुओं को तोहफ़ा, बासुकीनाथ, पटना और गोरखपुर रूट पर चलेंगी 5 नई स्पेशल ट्रेनें

Bihar/UP: श्रावणी मेले में जाने वाले शिवभक्तों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बासुकीनाथ, पटना और गोरखपुर रूट पर 5 नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। यह घोष

Bihar/UP: श्रावणी मेले में जाने वाले शिवभक्तों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बासुकीनाथ, पटना और गोरखपुर रूट पर 5 नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। यह घोषणा 14 अगस्त 2026 को की गई, ताकि यात्रियों को सफर में आसानी हो और भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

पूर्वी रेलवे ने पहले ही 9 अगस्त को बासुकीनाथ और पटना के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही थी। अब इन नई ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा प्लान करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही गया-मधुपुर और गया-DDU के बीच चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें 28 अगस्त 2026 तक रोजाना चलेंगी।

  • नई ट्रेनों के रूट: बासुकीनाथ, पटना और गोरखपुर
  • ट्रेनों का प्रकार: अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें (Unreserved Special)
  • मुख्य उद्देश्य: श्रावणी मेले के यात्रियों की सुविधा
  • गया-मधुपुर और गया-DDU ट्रेनें अब 28 अगस्त तक चलेंगी

वहीं दूसरी तरफ, सेंट्रल रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं। सोलापुर-दौंड, सोलापुर-कलुबरगी और बडनेरा-नासिक रोड रूट पर चलने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों को 15 अगस्त 2026 से नियमित कर दिया गया है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने इस बदलाव की पुष्टि की है।