Delhi, Pune और Surat रूट पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने जुलाई और सितंबर तक बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

Indian Railways : गर्मी और त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सूरत, पुणे और दिल्ली जैसे मुख्य रूटों पर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब ये ट्रेने

Indian Railways : गर्मी और त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सूरत, पुणे और दिल्ली जैसे मुख्य रूटों पर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें जुलाई और कुछ रूटों पर सितंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पुरी रथ यात्रा और ओणम जैसे त्योहारों के लिए भी अलग से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे और मध्य रेलवे ने मिलकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली सैकड़ों ट्रेनों की समय सीमा बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के समय और कोच में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख रूट और ट्रेनों की जानकारी

रूट/ट्रेन बढ़ाई गई अवधि/अपडेट
पुणे-दानापुर डेली स्पेशल (01449/01450) 16 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित
आगरा कैंट-उधना स्पेशल (01907/01908) 21 जुलाई से 26 अगस्त तक चलेगी
इन्दौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन (09309) 31 जुलाई 2026 तक विस्तार
प्रयागराज-हुबली और कानपुर-बेंगलुरु सितंबर 2026 तक संचालन होगा
हजरत निजामुद्दीन-हजरत साहिब नांदेड़ (07621/07622) जुलाई के आखिरी हफ्ते तक चलेगी
भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति (12819) जुलाई के अंत तक एक AC 3-Tier कोच बढ़ाया गया

कोटा डिवीजन से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी अगस्त और सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। ये ट्रेनें मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा पहुँचाएंगी। इसके अलावा ओखा और भावनगर से दिल्ली (शकुर बस्ती) जाने वाली ट्रेनों को भी जुलाई के अंत तक चलाने का फैसला लिया गया है।