Indian Railways का अलर्ट, केबल कटने से सिग्नल फेल होने का खतरा; लापरवाही पर लगेगा 1 लाख तक का जुर्माना

Indian Railways : रेलवे ने देशभर में सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के दौरान बार-बार केबल कटने से ट्रेनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। रेल मंत्रालय ने सभी जोन

Indian Railways : रेलवे ने देशभर में सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के दौरान बार-बार केबल कटने से ट्रेनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे के जनरल मैनेजर को चेतावनी दी है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो बड़े हादसे हो सकते हैं।

रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि विकास कार्यों के दौरान सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन केबलों की सुरक्षा के लिए पहले भी कई निर्देश दिए गए थे। अब इन नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को दोबारा लागू किया गया है। जो ठेकेदार केबल काटने के जिम्मेदार होंगे, उन पर 1 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

सिग्नल सिस्टम को बेहतर बनाने और रखरखाव के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं:

तारीख/सिस्टम मुख्य जानकारी
नवंबर 2024 सिग्नलिंग संपत्तियों के रखरखाव के लिए ‘रोलिंग ब्लॉक’ सिस्टम शुरू किया गया, जिसमें 52 हफ्ते पहले से प्लानिंग की जाती है।
दिसंबर 2025 CAG रिपोर्ट में साउथ वेस्टर्न रेलवे में सालाना औसतन 2,961 सिग्नल फेलियर सामने आए।
फरवरी 2026 पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने से पिछले 11 सालों में सिग्नल फेलियर में 58% की कमी आई है।
अप्रैल 2026 पूरे नेटवर्क के सिग्नलिंग सिस्टम का ऑडिट करने का आदेश दिया गया ताकि कमियों को दूर किया जा सके।
अप्रैल 2026 स्टाफ की काउंसलिंग का निर्देश दिया गया ताकि ‘सिग्नल पास्ड एट डेंजर’ (SPAD) जैसी गलतियों को रोका जा सके।
जुलाई 2026 गया-पटना सेक्शन में चोरों ने 25,000 वोल्ट की OHE तार काटी, जिससे ट्रेनें 3 घंटे तक रुकी रहीं।

एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2023 से पहले के पांच सालों में रेलवे जोन में 19,700 बार केबल कटने की घटनाएं हुईं। इनमें से 11,760 मामलों में कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था। अब रेलवे बोर्ड ने ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) और क्वाड केबल के कटने को रोकने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और खुदाई के नियमों के पालन पर जोर दिया है।