Dubai में भारतीय दूतावास रहेगा बंद, पासपोर्ट और वीजा सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, जान लीजिए जरूरी तारीखें

World : दुबई में रहने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी खबर है। सड़क मरम्मत के काम की वजह से दुबई स्थित भारतीय दूतावास (Consulate General of India) कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाला है। इस दौरान पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी काग

World : दुबई में रहने वाले भारतीयों के लिए एक जरूरी खबर है। सड़क मरम्मत के काम की वजह से दुबई स्थित भारतीय दूतावास (Consulate General of India) कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाला है। इस दौरान पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी कागजातों के काम रुक जाएंगे, इसलिए लोगों को अपनी प्लानिंग पहले से करने की सलाह दी गई है।

दूतावास की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह बंदी शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 से रविवार, 19 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। दूतावास परिसर के अंदर सड़क मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है। इन तीन दिनों में पासपोर्ट, वीजा और एटेस्टेशन से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

सामान्य कामकाज सोमवार, 20 जुलाई 2026 से फिर से शुरू हो जाएगा। जो लोग 20 जुलाई के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं, वे रविवार, 19 जुलाई को रात 8 बजे से बुकिंग कर सकेंगे।

अगर किसी को बहुत जरूरी काम है, तो वे शुक्रवार, 17 जुलाई को अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India in Abu Dhabi) जा सकते हैं। वहां पासपोर्ट, वीजा और एटेस्टेशन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दूतावास ने इस जानकारी को प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए साझा किया है।