Colombia में Physics Olympiad में भारत का धमाका, दिल्ली के Rishit Garg समेत सभी 5 छात्रों ने जीता Gold Medal

Delhi: कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO 2026) में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया के सभी पांचों सदस्यों ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। इसमें दिल

Delhi: कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO 2026) में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया के सभी पांचों सदस्यों ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। इसमें दिल्ली के द्वारका निवासी Rishit Garg ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता 4 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक चली, जिसमें छात्रों को कठिन थ्योरेटिकल और एक्सपेरिमेंटल परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। भारतीय टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से भारत ने चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, कजाकिस्तान और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है। साल 2018 के बाद यह दूसरा मौका है जब भारत के सभी पांच प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीता है।

इस बड़ी जीत पर परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती और HBCSE के सेंटर डायरेक्टर प्रोफेसर अर्णब भट्टाचार्य ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पिछले कई दशकों की कड़ी मेहनत और मेंटरिंग का नतीजा है। इस टीम का मार्गदर्शन प्रोफेसर अनवेष मजुमदार, डॉ. लीना जोशी, प्रोफेसर आनंदा दासगुप्ता और निशा केल्कर ने किया।

गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है:

छात्र का नाम शहर/राज्य
Rishit Garg Delhi (Dwarka)
Kanishk Jain Pune
Riddhesh Anant Bendale Indore
Shresth Suraiya Mumbai
Swarit Joshi Ahmedabad

खास बात यह है कि इन पांचों में से चार छात्र (कनिष्क, रिद्धेश, ऋषित और स्वरीत) ALLEN Career Institute के विद्यार्थी रहे हैं। इस उपलब्धि के बाद दिल्ली और पूरे भारत में खुशी का माहौल है।