India vs Zimbabwe: ईशान किशन और तिलक वर्मा के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने बनाया 219 रनों का विशाल स्कोर

World: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे T20I मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा

World: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे T20I मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी में ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

ईशान किशन ने मैदान पर जमकर प्रहार किया और 44 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। ईशान ने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके T20I करियर का 12वां अर्धशतक था। वहीं तिलक वर्मा ने अंत तक नाबाद रहते हुए 29 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली। तिलक ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना फिफ्टी पूरा किया और उनकी पारी में 5 चौके व 3 छक्के शामिल थे।

टीम की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने तेज की, जिन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 20 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अहम योगदान देते हुए 20 गेंदों में 25 रन जोड़े। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई, जबकि ईशान और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की बड़ी पार्टनरशिप की, जिससे भारत 200 रनों के पार पहुंच सका।

जिम्बाब्वे की तरफ से न्यूमैन न्यामहुरी सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रायन बेनेट को भी सफलता मिली। हालांकि, कप्तान सिकंदर रज़ा महंगे साबित हुए और बिना कोई विकेट लिए 47 रन लुटाए।

मैच के दूसरे हिस्से में जब जिम्बाब्वे लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। डेब्यू कर रहे यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने रन गति पर लगाम लगाई। प्रिंस यादव ने कप्तान सिकंदर रज़ा को शून्य पर आउट कर बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन इसके तुरंत बाद वह हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। यह मैच सीरीज जीतने के लिहाज से भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली T20I में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।