FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 19 अगस्त को, नीदरलैंड्स और बेल्जियम होंगे मेजबान
World : हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है। FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और इसका स
World : हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है। FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और इसका समापन 30 अगस्त को होगा। बेल्जियम और नीदरलैंड्स मिलकर इस बड़े आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं।
भारतीय टीम पूल D में रखी गई है, जिसमें भारत के साथ पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच 19 अगस्त 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एमस्टेलवेन स्थित वागेनर स्टेडियम में होगा। मैच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसे भारतीय दर्शक शाम 6:30 बजे देख सकेंगे।
भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने आखिरी बार 1975 में यह खिताब जीता था, इसलिए टीम 50 साल पुराने इस सूखे को खत्म करना चाहती है। पूल स्टेज में भारत का सामना 15 अगस्त को वेल्स और 17 अगस्त को इंग्लैंड से भी होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 अगस्त को बेल्जियम के वावर में खेला जाएगा।
इस वर्ल्ड कप में नियमों और फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पुराने क्वार्टर-फाइनल की जगह ‘क्रॉसओवर पूल्स’ का दूसरा चरण होगा। कुल 16 टीमें चार पूल्स (A, B, C, D) में बंटी हैं। हर टीम अपने पूल में तीन मैच खेलेगी। पूल के टॉप दो ekiमों को पूल E और F में भेजा जाएगा, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमें क्लासिफिकेशन पूल्स (G और H) में जाएंगी। अंत में पूल E और F की टॉप दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।