Lucknow के इकाना स्टेडियम में भारत का जलवा, अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का विशाल लक्ष्य

Lucknow: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान

Lucknow: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर रनों की बारिश कर दी। भारत ने निर्धारित ओवरों में 402 रन बनाकर विपक्षी टीम के सामने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

भारतीय टीम की तरफ से कप्तान Shubman Gill ने शानदार बल्लेबाजी की और 154 रन बनाए। यह गिल का वनडे करियर का 9वां शतक और कप्तान के तौर पर पहला शतक था। साथ ही वह भारत के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। ईशान किशन ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 125 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 224 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। रोहित शर्मा ने भी 48 रनों का योगदान दिया, जबकि यशस्वी जायसवाल सस्ते में 4 रन बनाकर आउट हो गए।

अफगानिस्तान की टीम में बीमारी की वजह से दो बड़े बदलाव करने पड़े। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई बीमार थे, इसलिए उनकी जगह बिलाल सामी और ड्वारिश रसूली को टीम में शामिल किया गया। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के खरोटे ने 4 विकेट और राशिद खान ने 3 विकेट झटके।

403 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 20 ओवर के खेल तक टीम ने 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज 41 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का शिकार बने, वहीं इब्राहिम जादरान को अर्शदीप सिंह ने 21 रन पर आउट किया। इस दौरान सदीकुल्लाह अटल और रहमत शाह क्रीज पर मौजूद थे।