Delhi में होगी BRICS देशों के सुरक्षा सलाहकारों की बैठक, NSA अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता
Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में 22 और 23 जून 2026 को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की एक अहम बैठक होगी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस पूरी मीटिंग की अध्यक्षता भारत के राष्ट्री
Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में 22 और 23 जून 2026 को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की एक अहम बैठक होगी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस पूरी मीटिंग की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे।
साल 2026 में भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस बार की थीम ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है। बैठक का मुख्य फोकस दुनिया के सामने आने वाली गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर रहेगा। इसमें इस बात पर चर्चा होगी कि नई तकनीकें सुरक्षा के लिए कैसे खतरा बन रही हैं और उनसे कैसे निपटा जाए।
इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सऊदी अरब को भी आमंत्रित किया गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी पुष्टि चीन के विदेश मंत्रालय ने की है। इसके अलावा रूस के सर्गेई शोइगु और ईरान के नेजामिपुर के भी आने की उम्मीद है।
बैठक के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के इस्तेमाल से जुड़ी सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। यह मीटिंग सितंबर 2026 में दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट की तैयारी का एक हिस्सा है।