India से अब सीधे विदेश जाना होगा आसान, Kolkata से Shanghai और Navi Mumbai से Abu Dhabi के लिए शुरू हुई फ्लाइट्स

World: भारत से अब कई देशों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं, जिससे विदेश यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज हो गई है। अब यात्रियों को बीच में दूसरे शहरों में रुकने की जरूरत नहीं होगी। इन नई फ्लाइट्स से न केवल पर

World: भारत से अब कई देशों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं, जिससे विदेश यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज हो गई है। अब यात्रियों को बीच में दूसरे शहरों में रुकने की जरूरत नहीं होगी। इन नई फ्लाइट्स से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि व्यापार और कारोबार को भी मजबूती मिलेगी।

IndiGo ने 29 मार्च 2026 से Kolkata से Shanghai के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट शुरू की है। कंपनी के ग्लोबल हेड ऑफ सेल्स विनय मल्होत्रा ने बताया कि इस रूट से भारत और चीन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध बेहतर होंगे। इससे पश्चिम बंगाल से चीन जाने वाले समुद्री उत्पाद, चमड़े का सामान और कपड़ों के निर्यात में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों के लोग भी कोलकाता के जरिए आसानी से शंघाई पहुंच सकेंगे।

वहीं Maharashtra के लोगों के लिए बड़ी खबर है। Air India Express ने 15 जुलाई 2026 से Navi Mumbai International Airport से Abu Dhabi के लिए सीधी उड़ानें शुरू की हैं। यह इस नए एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली इंटरनेशनल सर्विस है। पहले यह उड़ान हफ्ते में दो दिन चलती थी, लेकिन 29 जुलाई से इसे बढ़ाकर तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) कर दिया गया है। Adani Airports Holding Ltd के मुताबिक, इससे नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लोगों को मुंबई एयरपोर्ट जाने की परेशानी नहीं होगी और वे सीधे विदेश जा सकेंगे।

इनके अलावा भारत के अन्य शहरों से भी नई उड़ानें शुरू हुई हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

रूट (कहाँ से कहाँ तक) एयरलाइन शुरुआत की तारीख
Chennai से Réunion Island IndiGo 29 अप्रैल 2026
Mumbai से Tokyo Haneda Air India 15 जून 2026
Bengaluru से Zurich SWISS अक्टूबर 2026
Guwahati से Dubai Air India Express 4 अगस्त 2026
Guwahati से Abu Dhabi Air India Express 7 अगस्त 2026

Air India ने अपने नेटवर्क में कुछ और बदलाव भी किए हैं। कंपनी 25 अक्टूबर 2026 से Mumbai और Toronto के बीच सीजनल नॉन-स्टॉप सर्विस शुरू करेगी, जो मार्च 2027 तक चलेगी। हालांकि, ईंधन की बढ़ती कीमतों और एयरस्पेस की दिक्कतों की वजह से दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को, टोरंटो और पेरिस जैसे कुछ रूटों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है, जबकि मुंबई-न्यूयरक सर्विस को बढ़ाया गया है।