Bihar: भारत-नेपाल सीमा रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी बंद, सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी छूट

Bihar/Madhubani: मधुबनी के मधवापुर इलाके में भारत और नेपाल की सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब यह सीमा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान केवल उन लोगों को आने-जाने की अनुमति मिलेगी जिन्हें

Bihar/Madhubani: मधुबनी के मधवापुर इलाके में भारत और नेपाल की सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब यह सीमा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान केवल उन लोगों को आने-जाने की अनुमति मिलेगी जिन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी यानी गंभीर चिकित्सीय समस्या होगी।

यह निर्णय सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सुरक्षा कारणों से लिया है। दरअसल, सीमा पर अवैध गतिविधियों, तस्करी और संदिग्ध कामों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले 4 जुलाई 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सीमा की सुरक्षा बढ़ाने और आर्थिक अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।

मधवापुर क्षेत्र में एसएसबी द्वारा की जा रही बैरिकेडिंग का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना था कि रात में आवागमन बंद होने से बच्चों के स्कूल जाने और रसोई गैस या सेफ्टी टैंक जैसी जरूरी गाड़ियों के आने में परेशानी होगी। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरिनारायण जाट, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, सीओ सुनील कुमार और थाना अध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी।

हालांकि, अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई यह वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद प्रशासन ने रात 10 से सुबह 6 बजे तक सीमा बंद करने के फैसले को लागू करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने साफ किया है कि बैरिकेडिंग का मकसद आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सीमा पार होने वाली तस्करी और गैरकानूनी कामों को रोकना है।