India-A ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब, श्रीलंका-A को 66 रन से हराया

World : इंडिया-ए की टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। रविवार को दांबुला में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में बल्लेबाजों और गे

World : इंडिया-ए की टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। रविवार को दांबुला में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन दमदार रहा।

मैच की बात करें तो इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए के सामने 378 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका सबसे अहम रही, जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए शानदार 92 रन बनाए।