Dubai में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनेगा, भारतीय दूतावास ने जारी किया कार्यक्रम का विवरण
World : दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों के लिए खुशी का मौका है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का निमंत्रण दिया है। यह क
World : दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों के लिए खुशी का मौका है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का निमंत्रण दिया है। यह कार्यक्रम दुबई में दूतावास परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां लोग देश की आजादी के सफर को गर्व और देशभक्ति के साथ याद करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 6:30 बजे से होगी। सुबह ठीक 7:00 बजे Consul General डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसी तरह अबू धाबी में भारतीय दूतावास में भी जश्न मनाया जाएगा, जिसकी अगुवाई भारतीय राजदूत डॉ. दीपक मित्तल करेंगे।
इस बार स्वतंत्रता दिवस के साथ कई खास अभियान भी चलाए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी शेयर करने के लिए प्रेरित किया गया है। भारत के नए फ्लैग कोड के मुताबिक अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है।
इसके अलावा एक नया ‘सूर्य पथ तिरंगा’ रिले भी शुरू किया गया है, जिसमें दुनिया भर के भारतीय मिशनों में उगते सूरज के साथ पूर्व से पश्चिम की ओर झंडा फहराया जाएगा। साथ ही ‘भारत को जानिए’ क्विज 2026 का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के यूएई टॉप विजेता को 15 अगस्त को दुबई दूतावास में पुरस्कार दिया जाएगा और टॉप पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।