Bihar, Delhi समेत 16 राज्य में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले कुछ घंटे संभलकर रहें
Delhi/UP/Bihar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार 8 अगस्त के लिए देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना
Delhi/UP/Bihar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार 8 अगस्त के लिए देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
IMD के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन गुजरात से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके साथ ही अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के कारण केरल और दक्षिण भारत के इलाकों में काफी बारिश हो रही है। दिल्ली के पूर्व और उत्तर-पूर्व हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा, आगरा, कासगंज, दादरी, अमरोहा और मुरादाबाद जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, महाराष्ट्र के मध्य इलाके और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत की बात करें तो केरल के पांच जिलों जैसे मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण वहां ‘रेड अलर्ट’ लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति पहले से ही गंभीर बनी हुई है।