Odisha समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Delhi-NCR और Punjab में बना रहेगा उमस वाला मौसम

Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं

Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की यह सक्रियता अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी। जहां एक तरफ ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का खतरा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-NCR और पंजाब के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में मौसम गर्म और नमी वाला बना रहेगा जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।