Bihar, Delhi समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

India: मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। कई इलाकों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों को आने

India: मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। कई इलाकों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों को आने वाले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Bihar में मौसम का हाल काफी गंभीर रह सकता है। यहाँ भारी बारिश और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, पटना, गया, कटिहार, मुंगेर, जमुई और समस्तीपुर जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मानसून अगले 4-5 दिनों में बिहार के और अंदरूनी हिस्सों तक पहुँच सकता है।

Delhi-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। यहाँ अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं UP में मिला-जुला असर दिखेगा। मेरठ, बिजनौर, बरेली, शाहजहाँपुर, बदायूं, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोंडा जैसे जिलों में 19 से 24 जून तक हीटवेव यानी लू का खतरा बना रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो Uttarakhand और Himachal Pradesh में 19 जून तक छिटपुट बारिश हो सकती है। हिमाचल में ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं से कच्चे घर और झोपड़ियाँ गिर सकती हैं, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों, कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।