Delhi, Bihar समेत 5 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
India: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। आने वाले वीकेंड पर कई जगह भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में
India: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। आने वाले वीकेंड पर कई जगह भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में 22 जून तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं, जहां हवा की रफ्तार 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी और तेज तूफान आ सकता है, जिसकी रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी 22 जून तक बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
बिहार और ओडिशा में 20-21 जून को भारी बारिश हो सकती है, वहीं बिहार में 22 से 25 जून के बीच ज्यादा बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और मेघालय में 23 जून तक बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून और बिहार में 22 जून तक लू (Heatwave) का असर बना रह सकता है।
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां मानसून की रफ्तार धीमी रही है, जिसकी वजह से राज्य में बारिश की काफी कमी देखी गई है। IMD के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है, लेकिन 24-25 जून के आसपास कोंकण इलाके में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।