Delhi, UP, Bihar समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

Delhi/UP/Bihar : मौसम विभाग ने 27 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मानसून अब धीरे-धीर

Delhi/UP/Bihar : मौसम विभाग ने 27 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

IMD के मुताबिक, कुल 13 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। दिल्ली-NCR में 27 जून को भारी बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 1 और 2 जुलाई को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। रविवार को यहां बिजली कड़कने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम खराब रहेगा। 27 जून को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मथुरा, मेरठ और मिर्जापुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान आने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिम यूपी में लू का असर बना रह सकता है और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भीषण लू (Severe Heatwave) की स्थिति बन सकती है।

बिहार के दरभंगा, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भी 27 जून को बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है। अगले तीन से चार दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल रहेंगे।